बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Ashok Gehlot
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (16:18 IST)

राजस्थान के CM गहलोत की तबीयत खराब, प्रधानमंत्री ने की स्वस्थ होने की कामना

राजस्थान के सीएम गहलोत की तबीयत खराब, स्वास्थ्य परीक्षण करवाया | Ashok Gehlot
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबीयत खराब चल रही है। इसी के तंहत उन्होंने शुक्रवार को एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर रूटीन जांच करवाई। उनकी कार्डियक से जुड़ी जांच भी चल रही है।
 
कुछ पोस्ट कोविड की समस्याओं से मुख्यमंत्री गहलोत जूझ रहे हैं। गहलोत यह बात वर्चुअल कार्यक्रमों में कह चुके हैं। इसी कारण से वे सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत नहीं कर रहे हैं, वहीं डॉक्‍टर उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री ने की स्वस्थ होने की कामना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गहलोत की शुक्रवार को जयपुर के सरकारी सवाई मानसिंह अस्पताल में एंजियोप्लास्टी हुई। उल्लेखनीय है कि 70 वर्षीय कांग्रेस नेता इस साल अप्रैल में कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए थे और उसके बाद से वेकोरोना के बाद के प्रभावों का सामना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि अशोक गहलोत की अच्छी सेहत और जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। चिकित्सकों के मुताबिक मुख्यमंत्री की 3 मुख्य धमनियों में से एक में 90 प्रतिशत ब्लॉक मिला। उनकी एक धमनी की एंजियोप्लास्टी हुई। एक धमनी में स्टेंट लगा।
ये भी पढ़ें
दिल्ली पहुंची छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की कुर्सी की लड़ाई,CM बघेल के समर्थन में विधायकों का शक्ति प्रदर्शन!