मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Raj Kapoor's Wife Krishna Raj Kapoor Dies Of A Cardiac Arrest At 87
Written By
Last Updated : सोमवार, 1 अक्टूबर 2018 (10:05 IST)

बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन

बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन - Raj Kapoor's Wife Krishna Raj Kapoor Dies Of A Cardiac Arrest At 87
मुंबई। हिन्दी सिनेमा के लीजेंड एक्टर और निर्देशक राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। कृष्णा पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। काफी दिनों से उनकी तबियत खराब होने की वजह से उनको अस्‍पताल में भर्ती करना पड़ा था।

 
 
मीडिया रिपोर्ट्स की खबर के अनुसार उन्‍होंने आज सुबह 5 बजे अपनी अंतिम सांसें ली। एक मीडिया से बात करते हुए बेटे रणधीर कपूर ने कहा 'कार्डियक अरेस्‍ट के कारण आज मेरी मां का करीब 5 बजे निधन हो गया। बुढ़ापे एक कारक था। हम उनके निधन से बहुत दुखी हैं।
 
 
उल्लेखनीय है कि राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। दोनों के तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं।
 
 
कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिए दादी कृष्णा कपूर की याद में एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। रिद्धिमा कपूर ने तस्वीर के साथ लिखा, मैं आपको प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे दादी।

 
इसे लेकर एक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक ट्वीट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि उन्हें दी। रवीना टंडन ने ट्वीट किया 'पूरे कपूर परिवार को संवेदना, कृष्णा राज कपूर के साथ एक सदी का अंत हो गया. इश्वर आपको इस घड़ी का सामना करने की हिम्मत दे और उनकी आत्मा को शांति दे।'
 
 
इसके अलावा लेखक और एक्टर सुहेल सेठ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से दुखी हूं। एक सशक्त महिला, कपूर खानदान की बड़ी और एक बेहद अच्छी इंसान थीं के रूप में  याद की जाएंगी।
 
 
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी ट्विटर के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, ''श्रीमति कृष्णा राज कपूर जी के निधन की खबर से मैं दुखी हूं। वो सबसे प्रतिष्ठित और स्नेही महिलाओं में से एक थीं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे. कपूर और नंदा परिवार के लिए मेरी संवेदना।'' (एजेंसी)
 
ये भी पढ़ें
दान उत्सव पर "गूंज" संस्था का विशेष अभियान : "दिल की सुनो, कुछ करो"