शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Priyanka Gandhi Vadra
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (00:47 IST)

प्रियंका गांधी ने किया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से सुरक्षा कम करने का अनुरोध

Priyanka Gandhi Vadra। प्रियंका ने आदित्यनाथ से सुरक्षा कम करने का अनुरोध किया, कहा- लोगों को असुविधा न हो - Priyanka Gandhi Vadra
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि राज्य की उनकी यात्रा के दौरान लोगों की सुविधा के लिए उनकी सुरक्षा कम से कम रखी जाए।
 
योगी को बुधवार को लिखे पत्र में प्रियंका ने कहा कि राज्य की मेरी यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की मैं सराहना करती हूं लेकिन इससे लोगों को बहुत असुविधा होती है और इससे मुझे परेशानी होती है।
 
उन्होंने कहा कि चूंकि मैं लोगों की सेवक हूं इसलिए मेरे कारण किसी को असुविधा नहीं होनी चाहिए। प्रियंका ने अपनी और अपनी मां एवं संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी की जून में रायबरेली की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उनके काफिले में 22 वाहन थे जिससे लोगों को असुविधा हुई।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली और अन्य राज्यों में इस तरह की कोई दिक्कत नहीं होती, क्योंकि एक सुरक्षा वाहन उनके साथ चलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सुरक्षा कम करने का अनुरोध किया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दत्तक पुत्री भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत