गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. लोकप्रिय तमिल कॉमेडियन विवेक का निधन
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (11:03 IST)

लोकप्रिय तमिल कॉमेडियन विवेक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Tamil comedian Vivek| लोकप्रिय तमिल कॉमेडियन विवेक का निधन
चेन्नई। लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का यहां शनिवार को एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उनका इलाज चल रहा था। एसआईएमएस अस्पताल के उपाध्यक्ष डॉ. राजू शिवसामी ने एक बयान जारी कर बताया कि मशहूर कॉमेडियन विवेक का तड़के निधन हो गया।

 
उन्हें शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 'ईसीएमओ' प्रणाली पर रखा गया था। अभिनेता को गुरुवार को कोविड-19 रोधी टीका दिया गया था। अधिकारियों ने कहा था कि विवेक को हृदयाघात टीके के कारण नहीं हुआ था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
कार्तिक आर्यन के कारण करण जौहर को लगी 20 करोड़ की चपत, जाह्नवी से भी पंगा!