गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Policeman
Written By
Last Updated :रायपुर , शुक्रवार, 11 नवंबर 2016 (14:15 IST)

छत्तीसगढ़ में पुलिस जवान की धारदार हथियार से हत्या

छत्तीसगढ़ में पुलिस जवान की धारदार हथियार से हत्या - Policeman
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने एक पुलिस जवान की धारदार हथियार से हत्या कर दी। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में संदिग्ध नक्सलियों ने सहायक आरक्षक राहुल रायडु (27) की धारदार हथियार से हत्या कर दी

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि भैरमगढ़ थाना में पदस्थ रायडु अन्य ग्रामीणों के साथ गांव के संजयपारा क्षेत्र में ताश खेल रहा था। इस दौरान कुछ हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और कुल्हाड़ी और चाकू से रायडु पर हमला कर दिया और फरार हो गए।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो घटनास्थल के लिए पुलिस दल को रवाना किया गया और घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर के अस्पताल में भेजा गया, जहां इलाज के दौरान रायडु की मौत हो गई।
 
अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से घटना को अंजाम दिया गया, उससे प्रतीत होता है कि इस घटना के लिए नक्सली ही जिम्मेदार हैं, हालांकि जांच के बाद इस संबंध में सही जानकारी मिल सकेगी तथा हत्यारों की खोजबीन के लिए पुलिस दल को रवाना कर दिया गया है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रायडु बीजापुर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह का भानजा है। वह वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुआ था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी- डोनाल्ड ट्रंप लाएगा अमेरिका में तबाही!