गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Police jeep
Written By
Last Modified: शनिवार, 3 जून 2017 (14:23 IST)

पुलिस जीप ने 4 को कुचला, महिला की मौत

पुलिस जीप ने 4 को कुचला, महिला की मौत - Police jeep
बलरामपुर (उप्र)। पुलिस की बेकाबू जीप ने शनिवार सुबह 2 बच्चों सहित 4 लोगों को कुचल दिया।
 

पुलिस ने बताया कि हादसे में 1 महिला की मौत हो गई जबकि 3 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हरैया कस्बे में सुबह उषादेवी (60) अपनी 2 पोतियों के साथ टहल रही थीं। यूपी डॉयल 100 की एक जीप गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई तथा सड़क के किनारे जा रहे 4 लोगों को कुचल डाला।
 
पुलिस के अनुसार हादसे में उषादेवी की मौके पर मौत हो गई जबकि उनकी 2 पोतियां तथा एक अन्य युवक उपेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया की जीप चालक राज कुमार मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू करा दी गई है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मेनका गांधी की एम्स में होगी सर्जरी