गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Police beat up women in Bihar with tied hands
Written By
Last Updated : गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (17:19 IST)

बिहार में पुलिस ने हाथ बांधकर महिलाओं को पीटा, 2 दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल

बिहार में पुलिस ने हाथ बांधकर महिलाओं को पीटा, 2 दर्जन से अधिक ग्रामीण घायल - Police beat up women in Bihar with tied hands
बिहार के गया जिले में एक नदी के तट से अवैध रूप से रेत खनन करने के आरोप में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में महिलाओं सहित कई ग्रामीण घायल हो गए। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिस अधिकारियों के साथ झड़प के बाद कई ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस ने महिलाओं के हाथ पीछे बांधकर जमकर पिटाई की।

खबरों के अनुसार, बिहार के गया जिले के मेन थाना के आढ़तपुर गांव के पास मोरहर नदी के किनारे मंगलवार को रेत खदानों की नीलामी में सरकारी अधिकारियों की मदद कर रहे पुलिस अधिकारियों के साथ झड़प के बाद जैसे ही ग्रामीणों ने उन पर पथराव करना शुरू किया, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे।

पुलिस ने दावा किया कि झड़प में 9 पुलिसकर्मी और करीब 2 दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। राज्य में अवैध रेत खनन से निपटने के लिए, बिहार राज्य खनन निगम ने इस महीने की शुरुआत में सभी रेत खनन स्थलों का पर्यावरण ऑडिट करने की प्रक्रिया शुरू की थी।घायल पुलिसकर्मियों का इलाज स्थानीय सीएचसी में कराया गया।

वहीं घटना के वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से हथकड़ी लगाए पुरुष और महिलाओं को जमीन पर बैठे हुए देखा जा रहा है। लोगों ने इस वीडियो के प्रति गुस्सा जाहिर किया है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी ने बालू माफियाओं के समर्थन में उतरे लोगों पर जमकर लाठियां बरसाईं।
ये भी पढ़ें
दिल्ली के सीमापुरी में संदिग्ध बैग मिला, IED होने का शक, NSG की टीम बुलाई गई