शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. pm modi to inaugurate 82km namo bharat route and meerut metro superfast
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 22 फ़रवरी 2026 (09:33 IST)

82KM के नमो भारत रूट और सुपरफास्ट मेरठ मेट्रो का PM मोदी करेंगे आगाज

Namo Bharat Train Inauguration
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मेरठ में देश की सबसे तेज ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 82 किलोमीटर लंबे ‘दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर’ के शेष खंडों का उद्घाटन करेंगे।  इसमें दिल्ली में सराय काले खां व न्यू अशोक नगर के बीच पांच किलोमीटर का खंड और उत्तर प्रदेश के मेरठ दक्षिण व मोदीपुरम के बीच 21 किलोमीटर का खंड शामिल है।
मेरठ में मेट्रो का संचालन पहली बार होने जा रहा है। करीब 23 किलोमीटर लंबे रूट पर चलने वाली मेट्रो का किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपए में तैयार हुई है। इससे मेरठ के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा।
मेरठ से दिल्ली पहुंचाना आसान हो जाएगा।  रैपिड ट्रेन अभी तक दिल्ली के अशोक विहार से मेरठ साउथ तक संचालित की जा रही थी। अब यह मेरठ मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक संचालित की जाएगी।  82 किमी की इस दूरी की यात्रा के लिए लोगों को करीब 213 रुपए का किराया चुकाना होगा।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Pakistan के हमले से बौखलाया अफगानिस्तान, महिलाओं और बच्चों को बनाया निशाना, बदला लेने की धमकी