बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. pet dog saved life of its owner in leopard attack
Written By
Last Modified: शनिवार, 17 अगस्त 2019 (11:02 IST)

तेंदुए ने किया महिला पर हमला, पालतू कुत्ते ने बचाई जान

तेंदुए ने किया महिला पर हमला, पालतू कुत्ते ने बचाई जान - pet dog saved life of its owner in leopard attack
दार्जिलिंग। एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक महिला पर उसके ही घर में घुसकर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस पर पालतू कुत्ते ने तेंदुए का डटकर सामना किया और महिला की जान बचा ली।
 
यह घटना 14 अगस्त को अरूणा लामा नामक महिला के साथ घटी। अरूणा के बेटी ने बताया कि घर में ग्राउंड फ्लोर पर थी तभी उन्होंने 2 चमकती आंखों को देखा वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया।
 
तेंदुए के अरूणा पर लपकते ही उनका पालतू कुत्ता टाइगर भी हरकत में आ गया। उसने न सिर्फ तेज आवाज में भौंकना शुरू किया बल्कि बिना डरे तेंदुए पर हमला भी बोल दिया। तेंदुए से खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही अरुणा की मदद के लिए वह ढाल बनकर खड़ा हो गया।
 
आखिरकार उसके सामने तेंदुए ने हार मान ली और इस तरह तेंदुए को खदेड़कर अपनी मालकिन की जान बचा ली। 
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी 2 दिवसीय भूटान दौरे पर, 10 समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर