शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Pakistan frees 200 Indian fishermen
Written By
Last Updated :अमृतसर , शनिवार, 3 जून 2023 (12:46 IST)

पाकिस्तान ने 200 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, बीएसएफ के हवाले किया

पाकिस्तान ने 200 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, बीएसएफ के हवाले किया - Pakistan frees 200 Indian fishermen
200 Indian fishermen released: पाकिस्तान ने 200 भारतीय मछुआरों (200 Indian fishermen) को रिहा कर दिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते बताया कि रिहा किए गए मछुआरों को अटारी-वाघा सीमा (Attari-Wagah border) पर मौजूद संयुक्त जांच चौकी पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों को सौंपा गया।
 
अधिकारी ने कहा कि सभी मछुआरे इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी 'आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र' का इस्तेमाल करते हुए अटारी-वाघा सीमा के पारगमन मार्ग के माध्यम से शुक्रवार देर रात 1 बजे के आसपास भारत पहुंचे।
 
गौरतलब है कि इन भारतीय मछुआरों को अरब सागर में उनकी नाव के कथित रूप से पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। अधिकारी के अनुसार भारतीय चिकित्सकों की एक टीम ने मछुआरों के स्वदेश लौटने के बाद उनकी चिकित्सा जांच की।
 
अधिकारियों ने कहा कि अरब सागर की सीमा स्पष्ट रूप से परिभाषित न होने के कारण भारत और पाकिस्तान के मछुआरे अक्सर रास्ता भटककर एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं और भारतीय और पाकिस्तानी बल ऐसे मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नाव जब्त कर लेते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Odisha Train Accident: तस्‍वीरों में मौत का मंजर, हादसे की भयावहता