गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Orissa
Written By
Last Modified: केंद्रापाड़ा , गुरुवार, 3 दिसंबर 2015 (23:16 IST)

ओडिशा में मंदिर में मिले 5 बम

ओडिशा में मंदिर में मिले 5 बम - Orissa
केंद्रापाड़ा। ओडिशा में केंद्रापाड़ा जिले के छतरपटना गांव स्थित 400 वर्ष पुराने राधा-गोविंद मंदिर के परिसर से पुलिस ने गुरुवार को पांच बम बरामद किए। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंदिर परिसर में एक प्लास्टिक थैले में रखे बमों पर मंदिर के पीछे रहने वाले पुजारी की नजर पड़ी। उसने स्थानीय लोगों को इसके बारे में बताया और फिर पुलिस को सूचना दी गई।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और बमों को बरामद कर उन्हें निष्क्रिय कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की है कि यह कुछ बदमाशों का काम हो सकता है। 
 
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आवश्यक कार्रवाई कर रही है। स्थानीय निवासियों ने मंदिर में सुरक्षा मुहैया कराए जाने के लिए पुलिस से अपील की है। (वार्ता)