• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. old notes of 2 crore seized in Mumbai
Written By
Last Modified: मुंबई , शुक्रवार, 17 मार्च 2017 (09:01 IST)

मुंबई में दो करोड़ के पुराने नोट जब्त

Mumbai
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बांद्रा के खेरवाड़ी उप शहरी क्षेत्र में पुलिस ने प्रचलन से बाहर हो चुके दो करोड़ रुपए मूल्य वाले नोट बरामद कर इस मामले में एक निजी वित्त कंपनी के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने कल रात बांद्रा के खेरवाड़ी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया और एक कार को रोककर उसमें से दो करोड़ रुपए के पुराने नोट जब्त किए। इस मामले में कार में मौजूद इन चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
सूत्रों ने बताया कि ये नोट पांच सौ और एक हजार रुपए के हैं और गिरफ्तार किए गए लोग अंधेरी में एक निजी वित्त कंपनी के कर्मचारी हैं जिनकी पहचान विनोद देसाई (43), सचिन सुमारिया (30), इम्तियाज मुलानी (25) तथा सुरेश कुम्हार (36) के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि ये लोग इन पुराने करेंसी नोटों को नए नोटों से बदलवाना चाहते थे। (वार्ता)