मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. NIA raids in Tamilnadu ISIS terrorists
Written By

ISIS आतंकियों की तलाश में NIA ने 7 जगहों पर की छापेमारी

ISIS आतंकियों की तलाश में NIA ने 7 जगहों पर की छापेमारी - NIA raids in Tamilnadu ISIS terrorists
कोयंबटूर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कुछ लोगों के श्रीलंका में ईस्टर धमाकों में शामिल लोगों के संपर्क होने संबंधी रिपोर्ट मिलने के बाद बुधवार को यहां विभिन्न स्थानों पर छापे मारे।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि NIA अधिकारियों की टीम ने शहर में 7 स्थानों पर छापे मारे। उन्हें सूचनाएं मिली थीं कि कुछ लोग ईस्टर के अवसर पर धमाकों के पीछे शामिल लोगों के साथ सोशल मीडिया पर संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि आईएस के आतंकवादी मॉड्यूल के संबंध में कोयंबटूर और केरल में मारे गए छापों के सिलसिले में ही ये छापे मारे गए।
 
उन्होंने बताया कि हालांकि अभी दस्तावेज या उपकरण बरामद होने की जानकारियां उपलब्ध नहीं है। आईएस ने श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार धमाकों की जिम्मेदारी ली थी। श्रीलंका सरकार ने कहा कि स्थानीय आतंकवादी समूह नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) ने आईएस के सहयोग से ये हमले किए थे। श्रीलंका में 21 अप्रैल के हमलों के फौरन बाद भारत ने दक्षिणी राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी। श्रीलंका में हुए इन हमलों में करीब 250 लोगों की मौत हुई थी।