PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी, NDA ने 4 सितंबर को बुलाया बिहार बंद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों की महिला शाखा ने 4 सितंबर को 5 घंटे के लिए बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद गुरुवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
इस संबंध में मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित, राजग घटक दलों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजग के सभी नेता वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में राजद और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र शब्दों के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मोदी की मां का नहीं बल्कि देश की हर मां का अपमान है।
उन्होंने बताया कि महिला शाखा द्वारा आहूत बंद में आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाओं को बंद से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma (प्रतीकात्मक चित्र)