मंगलवार, 14 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. ndas bihar bandh tomorrow over insult to pms mother
Last Modified: पटना , मंगलवार, 2 सितम्बर 2025 (22:13 IST)

PM मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी, NDA ने 4 सितंबर को बुलाया बिहार बंद

bengal band
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी मां पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के घटक दलों की महिला शाखा ने 4 सितंबर को 5 घंटे के लिए बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद गुरुवार सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
इस संबंध में मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित, राजग घटक दलों के संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि राजग के सभी नेता ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में राजद और कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ अभद्र शब्दों के इस्तेमाल की कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मोदी की मां का नहीं बल्कि देश की हर मां का अपमान है।
उन्होंने बताया कि महिला शाखा द्वारा आहूत बंद में आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपातकालीन सेवाओं को बंद से पूरी तरह मुक्त रखा जाएगा। इनपुट भाषा Edited by : Sudhir Sharma (प्रतीकात्मक चित्र)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
Heavy rains : भारी बारिश से गुरुग्राम में फिर से लगा जमा, नोएडा-गाजियाबाद में कल स्कूल बंद, जलजमाव से लोग परेशान