गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Navi mumbai crime news rape with 5 years old girl
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 दिसंबर 2022 (12:08 IST)

पार्किंग में खेल रही 5 साल की बच्ची से लिफ्‍ट में बलात्कार

पार्किंग में खेल रही 5 साल की बच्ची से लिफ्‍ट में बलात्कार - Navi mumbai crime news rape with 5 years old girl
ठाणे। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एअर कंडीशनर (एसी) की मरम्मत का काम करने वाले व्यक्ति ने एक रिहायशी इमारत की लिफ्ट के भीतर 5 साल की एक लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
तलोजा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनवाने ने कहा कि 19 वर्षीय आरोपी इमारत में एसी मरम्मत का काम करने के बाद जब सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था तो उसने पार्किंग क्षेत्र में 5 साल की बच्ची को खेलते हुए देखा। वह लड़की को लिफ्ट के अंदर लेकर गया तथा वहां उसका यौन शोषण किया।
 
अधिकारी के अनुसार, इसके बाद पीड़ित लड़की तीसरी मंजिल स्थित अपने घर पहुंची और जहां उसे उल्टी होने लगी। मां के पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया। इसके बाद मां नीचे उतरी, जहां उसे आरोपी मिला। आरोपी को इमारत के सुरक्षाकर्मी और अन्य निवासियों ने पकड़ा हुआ था। आरोपी को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।
 
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो) कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta