सम्बंधित जानकारी
- Top News 4 June : मुजफ्फरपुर अस्पताल में भीषण आग, केरल में मानसून की एंट्री; ईरान-इजराइल मुद्दे पर ट्रंप को झटका
- Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
- 6 कमरों की अनुमति पर चल रहे थे 25 कमरे, बिना फायर NOC चिमनी बनी इमारत; दिल्ली में 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?
- दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड, रेस्टोरेंट में लगी आग से 21 लोग जिंदा जले
- 17 साल का छात्र भारी पड़ा पूरे CBSE बोर्ड पर! कैसे सार्थक सिद्धांत ने हिला दी CBSE चेयरमैन की कुर्सी
बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: अस्पताल के ICU में लगी आग से 4 मरीजों की मौत, तड़पते मरीजों को छोड़ भागा स्टाफ
बिहार में मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 20 लोग हताहत हुए हैं। आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू में लगी, इसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व उनके परिजनों हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर तुरंत पहुंची दमकल की टीमों ने आग पर काबू पा लिया है। ALSO READ: Delhi fire : दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत, होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ। 20 मरीजों को तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
दरवाजे - खिड़कियां तोड़कर मरीजों को निकाला
सुबह 3 बजे हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब 1 दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची आईसीयू और अन्य वार्ड में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया।
अस्पताल प्रबंधन से लोग नाराज
हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर मौजूद मरीजों के परिजनों ने हॉस्पिटल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना था कि स्टाफ मरीजों को बचाने की जगह उन्हें तड़पता छोड़कर दुर्घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ।
सीएम सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताया
सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने में लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है।
मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 4, 2026
शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।
मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह…
गौरतलब है कि दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी। घटना से सबक लेकर सरकार ने आज से राष्ट्रीय राजधानी में फायर सेफ्टी अभियान शुरू किया है। मामले की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
