शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Murder case in Korba
Written By
Last Modified: गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019 (13:33 IST)

कोरबा में युवती के अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी पुणे से गिरफ्तार

कोरबा में युवती के अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी पुणे से गिरफ्तार - Murder case in Korba
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक महिला की उसके ही घर के अंदर दीवान के भीतर लाश मिलने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय मानिकपुर में एक महिला प्रिया मलिक का शव उसके घर के अंदर दीवान में मिला था।

पुलिस ने महिला के हत्यारे को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि मामला अवैध संबंध का प्रतीत हो रहा था। पुलिस को प्रिया के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग की बात पता चली। युवक पुणे से कोरबा आता था और युवती के घर ही रुकता था।

सायबर सेल द्वारा मोबाइल के रिकॉर्ड खंगाले गए। कॉल डिटेल से युवक की पहचान पुणे निवासी संदीप दास के तौर पर हुई है। दोनों की दोस्ती फेसबुक से शुरु होकर शादी तक पहुंच गई थी। युवती ने आरोपी संदीप दास को कोरबा बुलाकर उस पर शादी का दबाव बनाया, जिसके बाद आरोपी कोरबा आ गया।

उन्होंने बताया कि इसी बीच आरोपी को युवती के अन्य लोगों से भी प्रेम संबंध के बारे में पता चला, जिस पर उसने 21 जनवरी को उसकी हत्या कर शव को उसी के घर में छिपा दिया और फरार हो गया। आरोपी को कोरबा न्यायालय में पेश कर एक दिन के लिए पुलिस रिमांड में पूछताछ एवं शिनाख्त की कार्रवाई हेतु लिया गया है।
ये भी पढ़ें
LIVE : 'दामादजी' रॉबर्ट वाड्रा से दो घंटे पूछताछ, लंच के बाद फिर होंगे सवाल