गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Mulayam Singh on SP controvercy
Written By
Last Modified: लखनऊ , शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 (12:52 IST)

अखिलेश फिर बैकफुट पर, प्रजापति बनेंगे मंत्री

अखिलेश फिर बैकफुट पर, प्रजापति बनेंगे मंत्री - Mulayam Singh on SP controvercy
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायमसिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और सपा की सत्ता में वापसी होगी। 
 
उन्होंने कहा कि रामगोपाल यादव, शिवपाल यादव, अखिलेश यादव के बीच कोई झगड़ा नहीं है। पूरा परिवार एकजुट है। मेरे रहते पार्टी में कोई फूट नहीं पड़ सकती। हालांकि मुख्‍यमंत्री अखिलेश को झटका देते हुए यादव ने खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बर्खास्तगी रद्द करते हुए उन्हें फिर से मंत्री बनाने की बात कही। 
 
मुलायम ने कहा कि जो मैंने कहा है अखिलेश और शिवपाल उसे मानेंगे। जिस समय मुलायम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में नारे लगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें राज्य में फिर से सरकारी बनानी है। हालांकि गायत्री की बर्खास्तगी रद्द करने को अखिलेश के लिए झटका माना जा रहा है क्योंकि गायत्री को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाया गया था। 
 
ये भी पढ़ें
कावेरी विवाद को लेकर तमिलनाडु में बंद, द्रमुक नेता हिरासत में