शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra News In Hindi/ Mumbai 8800 Corona case in 24 hours in Maharashtra
Written By
Last Updated : बुधवार, 24 फ़रवरी 2021 (20:48 IST)

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 8800 से ज्यादा Corona केस

महाराष्ट्र में 24 घंटे में 8800 से ज्यादा Corona केस | Maharashtra News In Hindi/ Mumbai 8800 Corona case in 24 hours in Maharashtra
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में 8 हजार 807 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से 80 लोगों की मौत हो गई। 
 
महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में कुल संक्रमित लोगों की संख्‍या बढ़कर 21 लाख 21 हजार 119 हो गई है, 20 लाख 8 हजार 623 लोगों की अब तक रिकवरी हो चुकी है। अभी भी राज्य में 59 हजार 358 एक्टिव केस हैं। 
मुंबई के धारावी में बढ़े केस : दूसरी ओर, मुंबई की झुग्गी बस्ती धारावी में एक महीने से अधिक समय बाद कोविड-19 के मामलों की संख्या बुधवार को दोहरे अंक में पहुंची और 10 नए मामले सामने आए। बीएमसी ने यह जानकारी दी।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में धारावी में 10 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले, 17 जनवरी को धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 मामले सामने आए थे और तब से प्रतिदिन के मामले एक अंक में या शून्य ही रहे थे। अधिकारी ने बताया कि इलाके में कोविड-19 के 33 मरीज अभी उपचाराधीन हैं।
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश में नहीं लगाया जाएगा लॉकडाउन, भोपाल, इंदौर में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश