गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. More than 36000 corona cases in Maharashtra, 20000 in Mumbai
Written By
Last Modified: गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (20:44 IST)

महाराष्ट्र में 36000 से ज्यादा Corona केस, मुंबई में 20000

महाराष्ट्र में 36000 से ज्यादा Corona केस, मुंबई में 20000 - More than 36000 corona cases in Maharashtra, 20000 in Mumbai
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। यहां पिछले 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। अकेले मुंबई में 20 हजार 181 मामले आए हैं। 
 
जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 36 हजार 265 मामले आए, जबकि 13 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। हालांकि इस दौरान 8 हजार 907 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं। राज्य में ओमिक्रोन के 79 मामले आए हैं। इसके साथ ही राज्य में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 876 हो गई है। महाराष्ट्र में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1,14,847 हो गई है। 
लॉकडाउन की ओर मुंबई : दूसरी ओर मुंबई में पिछले 24 घंटे में 20 हजार 181 मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 4 लोगों की मौत हुई है। बीएमसी के मुताबिक मुंबई में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 29.90% फीसदी हो गया है। इस दौरान 67 हजार सेंपल्स की जांच की गई, इनमें से 20181 लोग पॉजिटिव पाए गए। 
मुंबई 20 हजार से ज्यादा मामले के सामने आने के बाद लॉकडाउन की प्रबल संभावना बन गई है। क्योंकि पिछले दिनों मेयर किशोरी पेडनेकर ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि यदि संक्रमण का दैनिक आंकड़ा 20 हजार होता है तो महानगर में लॉकडाउन लगाया जा सकता है।