गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Monkey loves human baby like mother
Written By
Last Updated : शनिवार, 10 जनवरी 2015 (11:03 IST)

मानव बच्ची को बंदरिया से मिला सगी मां का प्यार

मानव बच्ची को बंदरिया से मिला सगी मां का प्यार - Monkey loves human baby like mother
मिलिए हरियाणा के सबसे उन्नत परिवार से, यह धनी होने व घर में आधुनिक सुविधाओं के चलते उन्नत परिवार नहीं है, लेकिन इनके अपनी बेटी की देखभाल करने के लिए एक ऐसी मां है जो उनकी बेटी का इतना ख्याल रखती है जो शायद सगी मां भी नहीं रख सकती। 
 
सुल्तान सिंह के घर में एक बंदरिया है जो उनकी बच्ची का भली भांति ख्याल रखती है। सुल्तान सिंह के घर वाले बंदरिया के बच्ची का ख्याल रखने के चलते आराम से अपना काम कर पाते हैं।  
 
इतना ही नहीं बच्ची की मां भी बंदरिया के इस दुलार को देखकर काफी खुश होती है और खुद ही बच्ची को बंदरिया के पास ले जाती है। दरअसल, सुल्तान सिंह का परिवार अब बेखौफ होकर अपनी बच्ची को इस बंदरिया के पास छोड़कर अपने काम में मस्त हो जाता है।

परिवार का कहना है कि पहले तो वह भी इस बंदरिया से डरते थे, लेकिन अपने बच्चे के प्रति इसका असीम प्यार देखकर उनका मन भी बदल गया। अब वह इस बंदरिया को अपने परिवार का एक सदस्य ही मानते है। 
 
यह बंदरिया इस बच्ची के साथ सारा दिन खेलती है और बच्ची भी उससे नहीं डरती। वह बच्ची को प्यार से सहलाती है, उसे किस भी करती है और बच्ची का परिवार भी उसे ऐसा करने से नहीं रोकता। इन दोनों के असीम प्यार का यह रिश्ता लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।