शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Metro train driver, Jawaharlal Nehru Stadium Metro Station
Written By
Last Modified: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (13:58 IST)

मेट्रो की पटरी पर गिरा शख्‍स, ट्रेन चालक ने ब्रेक लगाकर बचाई जान

मेट्रो की पटरी पर गिरा शख्‍स, ट्रेन चालक ने ब्रेक लगाकर बचाई जान - Metro train driver, Jawaharlal Nehru Stadium Metro Station
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन की पटरी पर शनिवार को 57 साल का एक व्यक्ति गश खाकर गिर पड़ा। लेकिन ट्रेन चालक ने सही समय पर ब्रेक लगाकर उसे बचा लिया।


पहले पुलिस का दावा था कि वह व्यक्ति बदरपुर की तरफ जा रही ट्रेन के आगे कूद गया था। पुलिस ने बताया कि ट्रेन चालक ने सही समय पर ब्रेक लगाकर उसे बचा लिया। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह आठ बज कर 44 मिनट पर हुई।

पुलिस ने बताया कि गश खाकर गिरा व्यक्ति एक सरकारी बैंक में अधिकारी है। उसे मामूली चोटें आई हैं। उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह बेहोश हो गया था। उसके परिवार ने बताया कि उसका अवसाद का कोई इतिहास नहीं है। मामले की जांच जारी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
भाजपा जम्मू कश्मीर में राज्यपाल शासन जारी रखने के पक्ष में : राम माधव