गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mahant Kishore Puri Maharaj of Mehandipur Balaji Mandir Trust passed away
Written By
Last Updated : रविवार, 8 अगस्त 2021 (15:41 IST)

मेहंदीपुर बालाजी के महंत किशोर पुरी महाराज का निधन

मेहंदीपुर बालाजी के महंत किशोर पुरी महाराज का निधन - Mahant Kishore Puri Maharaj of Mehandipur Balaji Mandir Trust passed away
जयपुर। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत किशोर पुरी का आज निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। वे काफी दिनों से अस्वस्थ थे।

महंत किशोर पुरी महाराज के निधन पर स्थानीय नेताओं से लेकर क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने दुख जताया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने लिखा, मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के महंत श्री किशोरपुरी महाराज के निधन की जानकारी दुखद है।

उन्होंने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें। बालिका शिक्षा के लिए किए गए महंत किशोर पुरी महाराज के प्रयास हमेशा याद किए जाएंगे।