गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mahabharat Bheem Praveen Kumar Sobti dies
Written By
Last Updated : मंगलवार, 8 फ़रवरी 2022 (09:42 IST)

'महाभारत' के भीम का निधन, 74 वर्ष के थे प्रवीण कुमार सोब्ती

'महाभारत' के भीम का निधन, 74 वर्ष के थे प्रवीण कुमार सोब्ती - Mahabharat Bheem Praveen Kumar Sobti dies
नई दिल्ली। बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया। वे  74 वर्ष के थे।
 
इस किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। अपने दमदार शरीर के चलते भीम के किरदार में प्रवीण कुमार सोबती खूब पसंद किए गए।
 
प्रवीण कुमार सोबती एक एक्टर के साथ ही डिस्कस थ्रो एथलीट भी थे। वह एशियाई खेलों में चार बार (2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य) पदक विजेता रह चुके हैं। इसके अलावा ओलंपिक खेलों (1968 में मेक्सिको खेलों और 1972 में म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
ये भी पढ़ें
महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती नहीं रहे, एशियाई खेलों में 4 बार जीता था पदक