1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. kolkata-evm-vvpat-fire-4000-machines-burnt-sit-investigation

कोलकाता में 4 हजार से ज्यादा EVM-VVPAT मशीनें आग में खाक, मंत्री ने जताई साजिश की आशंका

fire in evm
Fire in EVM Machine : कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में आग लगने से 4 हजार से ज्यादा EVM और VVPAT जलकर राख हो गई। इनका इस्तेमाल 10 विधानसभा सीटों पर हुआ थी। शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने भी इस मामले में साजिश की आशंका जताते हुए कहा कि आग सामान्य नहीं लगती।
 
दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में 9 मंजिला इमारत में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस इमारत में दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का कार्यालय भी था। देखते ही देखते ईवीएम मशीनें जलकर राख हो गई। आग को बुझाने में दमकल कर्मियों को 24 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा।
 
मंत्री कौशिक चौधरी ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद कहा कि यह सामान्य आग नहीं प्रतीत हो रही है। हम जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई तोड़-फोड़ तो नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि आग सबसे पहले इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर देखी गई। आग चौथी, पांचवीं और छठी मंज़िल को प्रभावित किए बिना सातवीं और आठवीं मंजिल तक कैसे पहुंच गई? 
 
कोलकाता पुलिस के मुताबिक, EVM को लेकर अभी तक कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है। वे आग लगने की घटना की जांच कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने भी इस मामले में भाजपा से जवाब मांगा।
 
इस मामले में दक्षिण 24 परगना प्रशासन ने अलीपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने इस केस के लिए स्पेशल फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को नियुक्त किया है। यह टीम लगातार मौके से सैंपल जुटाने में लगी है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Live: लैंडिंग के दौरान AN-32 विमान क्रैश, पायलट की मौत की आशंका