गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Kerala, Old Masjid, Muslim woman, Muslim community
Written By
Last Modified: कोट्टायम , मंगलवार, 26 अप्रैल 2016 (18:32 IST)

1000 वर्ष पुरानी मस्जिद में महिलाओं को प्रवेश

1000 वर्ष पुरानी मस्जिद में महिलाओं को प्रवेश - Kerala, Old Masjid, Muslim woman, Muslim community
कोट्टायम। केरल में तझाथानगेडी में अपनी वास्तुकला और काष्ठकला के लिए प्रसिद्ध एक हजार साल पुरानी मस्जिद ने मुस्लिम महिलाओं के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। मस्जिद के प्रसिद्ध वास्तुशिल्प की झलक दिखाने के लिए रविवार को उन्हें मस्जिद में प्रवेश की इजाजत दी गई है।
हजारों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं केरल के विभिन्न इलाकों और विदेश से मस्जिद में आई थीं, जिनमें पर्यटक भी शामिल थीं। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब महिलाओं को पूजा स्थलों में प्रवेश देने की मांग जोर पकड़ती जा रही है।
 
मस्जिद समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता नवाब मुल्लादोम ने कहा, 'यह एक हजार साल पुरानी मस्जिद है। हमारी महिलाओं ने इसे अभी तक नहीं देखा था और उनकी पवित्र स्थल में आने की बहुत इच्छा थी। इसलिए मस्जिद समिति ने महिलाओं को 24 अप्रैल और आठ मई को प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया।'
 
उन्होंने बताया कि मस्जिद को 'किसी समारोह या नमाज' के लिए नहीं खोला गया था। यह केवल महिलाओं को इस जगह को देखने की इजाजत देने के लिए था।' उन्होंने साथ ही कहा कि महिलाओं के प्रवेश से पहले पुरुषों को मस्जिद से जाने को कहा गया।
 
मुस्लिम महिलाओं ने मस्जिद में प्रवेश के दौरान अपना पारंपरिक परिधान पहन रखा था। मस्जिद में प्रवेश करने वाली फातिमा ने कहा, 'मैं हमेशा से यहां आना और पूजा करना चाहती थी। लेकिन मैं यह इच्छा जताने से भी डरती थी। मैं खुश हूं कि अब ऐसा अवसर मिला है।'