शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. kerala girl rape case, Did any leaders open their mouth
Written By
Last Updated : सोमवार, 12 जुलाई 2021 (12:31 IST)

#justiceforkeralagirls: क्या कोई नेता मासूम के साथ हुई क्रूरता पर मुंह खोलेगा...

#justiceforkeralagirls: क्या कोई नेता मासूम के साथ हुई क्रूरता पर मुंह खोलेगा... - kerala girl rape case, Did any leaders open their mouth
नई दिल्ली। ट्‍विटर पर एक #justiceforkeralagirls ट्रेंड कर रहा है और लोग 6 साल की मासूम के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। दरअसल, केरल के इडुक्की में एक दिल दहला देने वाली घटना में 6 साल की मासूम से 3 साल तक दुष्कर्म किया गया फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने माकपा युवा विंग के नेता को गिरफ्तार किया है।
 
ट्‍विटर पर लोग मासूम के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। जुनजुन जी नामक ट्‍विटर हैंडल पर लिखा गया- केरला ड्रग, स्मगलिंग और मासूम बच्चियों के साथ रेप का गढ़ बनता जा रहा है। अनु सतीश ने लिखा- केरल के इडुक्की में 6 साल की मासूम के साथ 3 साल तक दुष्कर्म फिर उसे लटकाकर मार देना बहुत ही क्रूर घटना है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कोई नेता इसको लेकर मुंह खोलेगा। केरल बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है। 
ये भी पढ़ें
अयोध्या-मथुरा में बड़े हमले की साजिश रच रहे थे आतंकी, पाकिस्तान में बैठे अपने आका के संपर्क में था हैंडलर