मास्क पहनकर आम यात्री बने मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे न होने पर उतारा; ड्राइवर-कंडक्टर सस्पेंड
कर्नाटक के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने मास्क पहनकर बेंगलुरु की 10 BMTC बसों में औचक निरीक्षण किया। एक बस में कंडक्टर ने छुट्टे पैसे न होने पर उन्हें उतरने को कहा। शिकायत सही मिलने पर संबंधित ड्राइवर और कंडक्टर को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया। ALSO READ: TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश
बीएमटीसी बसों में आम लोग रोज जिस नरक को झेलते हैं, उसे खुद राज्य के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने अपनी आंखों से देखा। मंत्री जी कोई गाड़ियों के काफिले या सुरक्षाकर्मियों के साथ नहीं निकले थे। वे चेहरे पर मास्क लगाकर, आम सवारी बनकर चुपचाप एक के बाद एक 10 बसों में चढ़ गए।
मंत्री जब नागाशेट्टीहल्ली जाने वाली एक बस में सवार हुए। तो उन्होंने जेब से 100 रुपए का नोट निकाला और कंडक्टर से 2 टिकट मांगे। इस पर कंडक्टर ने जो किया, वह बंगलूरू के बस यात्रियों की रोज की कहानी है।Conducted a surprise field inspection by travelling on BMTC buses across Bengaluru to assess commuter experience firsthand. Ensuring safe, reliable and accountable public transport remains our highest priority.@BMTC_BENGALURU#BMTC #Bengaluru #PublicTransport #Karnataka pic.twitter.com/uyFOqsuwmd
— Byrathi Suresh (@byrathi_suresh) July 12, 2026
कंडक्टर ने अपना बैग हिलाया और अकड़ कर बोला, 'छुट्टे पैसे नहीं हैं। अगर छुट्टे पैसे नहीं हैं, तो बस से नीचे उतर जाओ।' कंडक्टर को अंदाजा भी नहीं था कि जिसे वह धौंस दिखा रहा है, वही उसका सबसे बड़ा बॉस है।
रात के सन्नाटे में दो घंटे तक चले इस ड्रामें ने सरकारी दावों की हवा निकाल कर रख दी। बस में मंत्री जी के साथ ही बदसलूकी हो गई। इसके बाद विभाग में हड़कंप मचना ही था। ऑन द स्पॉट एक्शन हुआ और लापरवाह कर्मचारियों पर गाज गिर गई।

