सम्बंधित जानकारी
- कृषि मंत्री शिवराज चौहान और सीएम धामी ने 'पूर्व छात्र सम्मेलन' में की शिरकत, किया पौधरोपण
- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, एकसाथ मिलेगा 3 महीने का राशन
- कर्णप्रयाग-नगरासू घटनाओं पर CM धामी हुए सख्त, बोले- दोषी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई...
- चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाहों से बचें : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- Uttarakhand: अर्द्धकुंभ 2027 के लिए सीएम धामी का बड़ा मास्टरप्लान, 156 करोड़ से बदलेगी ऋषिकेश त्रिवेणी घाट की सूरत
अंगदान महादान अभियान में शामिल हुए जेपी नड्डा और CM धामी, देवसंस्कृति विश्वविद्यालय-शांतिकुंज से दिया बड़ा संदेश
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज में दधीचि अंगदान संकल्प अभियान विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य है। इसके माध्यम से अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।
नड्डा ने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और जन-केंद्रित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी प्राचीन सनातन परंपरा त्याग, समर्पण, सेवा और परमार्थ की उस महान जीवन-दृष्टि का प्रतीक है, जिसने युगों-युगों से मानवता को एक नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी महर्षि दधीचि के उस अद्वितीय त्याग से परिचित हैं, जिन्होंने देवताओं को असुरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए वज्र निर्माण हेतु अपनी अस्थियों तक का दान कर दिया।
