सम्बंधित जानकारी
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा, कैशलेस चिकित्सा योजना का किया शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा सुरक्षा कवच, छात्रों के खातों में ट्रांसफर किए 1320 करोड़
- योगी सरकार का बड़ा तोहफा, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, छात्रों के खातों में जाएंगे ₹1320 करोड़
- उद्योगों की मांग के अनुरूप युवाओं को दक्ष बनाने में जुटी योगी सरकार
- योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, डेटा सेंटर नीति-2026 को मंजूरी, यूपी बनेगा Green और AI-Ready Data Center Hub
- झारखंड सरकार ने जारी किया टेक्सटाइल और फुटवियर नीति-2026 का ड्राफ्ट, जनता से मांगे सुझाव
झारखंड में होगा 1.35 लाख करोड़ का निवेश, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jharkhand News : झारखंड सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित ताज होटल में देश की प्रसिद्ध दर्जनभर कंपनियों के साथ 1.35 लाख करोड़ रुपए के निवेश को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खनन और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में ये करार महत्वपूर्ण होंगे। इसके लिए संबंधित विभागों के सचिव और मंत्री भी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार उससे 20 हजार से अधिक लोगों को अतिरिक्त रोजगार देने की तैयारी में है। प्रमुख कंपनियों में जिंदल की तीन (जिंदल स्टील, जिंदल न्यूक्लियर पावर और जिंदल रिन्यूएबल) कंपनियों के साथ अलग-अलग करार होगा।
झारखंड सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित ताज होटल में देश की प्रसिद्ध दर्जनभर कंपनियों के साथ 1.35 लाख करोड़ रुपए के निवेश को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खनन और बिजली उत्पादन के क्षेत्र में ये करार महत्वपूर्ण होंगे। इसके लिए संबंधित विभागों के सचिव और मंत्री भी नई दिल्ली पहुंच चुके हैं।
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार उससे 20 हजार से अधिक लोगों को अतिरिक्त रोजगार देने की तैयारी में है। प्रमुख कंपनियों में जिंदल की तीन (जिंदल स्टील, जिंदल न्यूक्लियर पावर और जिंदल रिन्यूएबल) कंपनियों के साथ अलग-अलग करार होगा। मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रूंगटा माइंस के साथ-साथ रूंगटा संस के साथ भी करार होगा।
सरकार ने टेक्सटाइल, अपैरल और फुटवियर नीति 2026 का ड्रॉफ्ट भी तैयार किया है। नई नीति के तहत राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। उद्योग विभाग द्वारा तैयार किए गए ड्राफ्ट में यह भी कहा गया है कि नई नीति में निवेशकों के लिए कई तरह की सब्सिडी के प्रावधान भी हैं। ड्राफ्ट में योग्य इकाइयों के लिए कॉम्प्रिहेंसिव प्रोजेक्ट इन्वेस्टमेंट सब्सिडी (सीपीआईएस) देने का प्रावधान है।
यह सब्सिडी 2 किस्तों में (पहले वर्ष के संचालन में 50 प्रतिशत और तीसरे वर्ष में शेष 50 प्रतिशत) दी जाएगी।ऑनलाइन आवेदन से लेकर विवाद निपटारे तक की सुविधा मिलेगी। इस पहल से झारखंड खुद को पूर्वी भारत के अग्रणी टेक्सटाइल, अपैरल और फुटवियर हब के रूप में स्थापित कर सकेगा। यह नीति 2016-2021 की टेक्सटाइल, अपैरल और फुटवियर नीति की अगली कड़ी है।
2 दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन कार्यक्रम में गूगल के पब्लिक रिलेशन हेड राजेश रंजन ने मंच से कहा कि वह भी झारखंड की माटी से आते हैं। उन्होंने कहा कि मैं झारखंड के पलामू से आता हूं। उनके इस वक्तव्य पर पूरा हॉल तालियों से गूंज गया। उन्होंने कहा कि गूगल झारखंड का पूरा साथ देगा और राज्य के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा।
