सम्बंधित जानकारी
- मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?
- काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में अचानक चली गोली, पीएसी जवान की कार्बाइन से 3 लोग घायल
- आगरा में सनसनीखेज वारदात, पति की हत्या के बाद पत्नी ने बाथरूम में दफनाया शव, जांच में हुआ बड़ा खुलासा
- मथुरा में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पहली ही बारिश में शहर डूबा, नगर निगम के दावों की खुली पोल
- 60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना
झारखंड CM हेमंत सोरेन ने भरा SIR फॉर्म, लोगों से की अपील
Jharkhand SIR : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने SIR के तहत अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर जमा कर दिया। उन्होंने लोगों से भी निर्धारित समय सीमा में एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की अपील की।
सीएम सोरेन ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, झारखंड राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो चुका है। आज मैंने भी SIR के तहत अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर जमा किया।
उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता है इसलिए झारखंड राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना एन्यूमरेशन फॉर्म अवश्य भरें। आइए, हम सभी इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी निभाएं और अपने परिवार, पड़ोस एवं समाज के अन्य लोगों को भी इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार भी एसआईआर के अंतर्गत जनगणना प्रपत्र भरकर मुख्य चुनाव अधिकरी रवि कुमार और जिला चुनाव अधिकारी मंजूनाथ भजनत्री को सौंप चुके हैं।झारखंड राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो चुका है। आज मैंने भी SIR के तहत अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर जमा किया।
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 2, 2026
मजबूत लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता है इसलिए झारखंड राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अपना… pic.twitter.com/8JAVLM7Djp
गौरतलब है कि राज्य में इन दिनों मतदाताओं के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत राज्य के 2 करोड़ 64 लाख 63 हजार 236 वोटर की जांच घर-घर जाकर ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा की जा रही है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी मतदाताओं से प्रपत्र मिलते ही आवश्यक जानकारी भरकर एवं हस्ताक्षर कर बीएलओ को लौटाने की अपील की है। यह कार्यक्रम 29 जुलाई तक चलेगा।
यदि आप नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना चाहते है और एक अक्टूबर 2026 तक आपकी आयु 18 वर्ष पूरी हो रही है, तो गणना चरण या दावा एवं आपत्ति अवधि के दौरान फॉर्म-6 भरकर अपने संबंधित बीएलओ को जमा करें।
