गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन
Written By
Last Modified: शनिवार, 15 फ़रवरी 2020 (14:16 IST)

जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन

India Pakistan ceasefire | जम्मू कश्मीर के कठुआ में पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन
जम्मू। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की और संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
अधिकारियों के अनुसार सीमा सुरक्षा बल ने इसका माकूल जवाब दिया और जवाबी गोलीबारी की। गोलीबारी हीरानगर सेक्टर में चकरा गांव में सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई थी, जो ढाई घंटे से अधिक चली।
 
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में किसी भारतीय सैनिक के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने मोर्टार भी दागे।
 
पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास 1 ग्रामीण की मौत और 4 अन्य के घायल होने की घटना के 1 दिन बाद पाकिस्तान की ओर से हालिया संघर्षविराम का उल्लंघन हुआ है।
ये भी पढ़ें
मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, केजरीवाल के साथ मंच साझा करेंगे ये 50 लोग