शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. In East Delhi, a young man was killed and his body cut into pieces
Written By
Last Updated : सोमवार, 28 नवंबर 2022 (15:05 IST)

दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और कांड, अब पत्नी और बेटे ने किए लिफ्ट ऑपरेटर के 22 टुकड़े

दिल्ली में श्रद्धा जैसा एक और कांड, अब पत्नी और बेटे ने किए लिफ्ट ऑपरेटर के 22 टुकड़े - In East Delhi, a young man was killed and his body cut into pieces
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में लिव इन पार्टनर के हत्‍याकांड के बाद अब पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में पति की हत्या कर शव के 22 टुकड़े करने के आरोप में एक महिला को उसके बेटे के साथ गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार, युवक की पत्‍नी और बेटे ने उसकी हत्‍या कर शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा और उन्हें पूर्वी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया।

खबरों के अनुसार, बीते मई माह में दिल्ली के पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में कई मानव अंग मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। मृतक के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उसे शराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई गई थीं।

बाद में उसकी हत्या कर चाकू से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर कई जगह फेंक दिए। हत्‍याकांड को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में बेटा बैग में शव के टुकड़े ले जाता दिखाई दे रहा है और मां भी उसके पीछे दिख रही है। पुलिस ने कुछ फोटोज भी जारी किए हैं, जो मृतक के बॉडी पार्ट्स के हैं, साथ ही पुलिस ने शव के 6 टुकड़े भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पेशे से लिफ्ट ऑपरेटर मृतक त्रिलोकपुरी में रहता था। मृतक की पत्‍नी का नाम पूनम है, वह उसकी दूसरी पत्नी है। दीपक मृतक का सौतेला बेटा है। घटना के बाद पुलिस ने मां और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पत्‍नी को शक था कि पति की बहू पर बुरी नजर है, साथ ही उसे यह भी शक था कि वह उसकी बेटी पर भी बुरी नजर रखता है। अब पुलिस अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी।Edited By : Chetan Gour (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
इंदौर में बोले राहुल गांधी- मेरी इमेज खराब करने में हजारों करोड़ खर्च कर दिए, मुझे तो इसका फायदा ही हुआ