मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. High speed car crushed 20 people in Chattisgarh
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 15 अक्टूबर 2021 (17:04 IST)

छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कार ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत

छत्तीसगढ़ में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कार ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत - High speed car crushed 20 people in Chattisgarh
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार को दुर्गा विसर्जन के दौरान एक कार भीड़ में घुस गई और कई लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कम से कम 4 लोगों के मरने की खबर है, जबकि 20 के लगभग घायल हो गए। हालांकि मृतकों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
 
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को पत्थलगांव में सुप्रसिद्ध दशहरा उत्सव की झांकी निकाली जा रही थी। बड़ी संख्‍या में इस झांकी को देखने लोग पहुंचे थे। तभी रायगढ़ रोड पर तेज रफ्तार एक कार भीड़ में घुस गई और करीब 20 लोगों को कुचल दिया। अपुष्ट जानकारी के अनुसार 4 लोगों की मौत हुई है। गुस्साई भीड़ ने हादसे के बाद कार को जला दिया। 
 
घायल हुए लोगों को इलाज के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है जिस कार से यह हादसा हुआ, उसमें भारी मात्रा में गांजा रखा होने की जानकारी सामने आ रही है। 
ये भी पढ़ें
दशहरा रैली में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने OTT, बिटकॉइन और नशीले पदार्थों पर जताई चिंता