शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Heavy cold in Nashik
Written By
Last Modified: रविवार, 10 फ़रवरी 2019 (16:34 IST)

नासिक में पारा 3 डिग्री गिरा, अंगूर उत्पादकों ने फसल बचाने के लिए अलाव जलाए

Nasik। नासिक में पारा 3 डिग्री गिरा, अंगूर उत्पादकों ने फसल बचाने के लिए अलाव जलाए - Heavy cold in Nashik
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जिसके चलते अंगूर उत्पादकों को अपनी फसल को नुकसान से बचाने के लिए अलाव जलाना पड़ा। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
पंचवटी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार की शाम को शहर में गोदावरी नदी के तट पर 2 भिखारियों के शव मिले। पुलिस को संदेह है कि अत्यधिक ठंड की वजह से उनकी मौत हुई है और अज्ञात शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।
 
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अंगूर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध इस जिले की कृषि क्षेत्र कहलाने वाली निफाड़ तहसील में शनिवार सुबह 7 बजे न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कलेक्टोरेट के एक अधिकारी ने बताया कि गन्ने, गेहूं और अंगूर पर जमी ओस की बूंदों के चलते किसानों को अपनी फसलों को खराब होने से बचाने के लिए अलाव जलाना पड़ा। अधिकारी ने बताया कि अगले 2 से 3 दिनों तक जिले में ठंड और शीतलहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जम्मू कश्मीर में सेना को मिली बड़ी सफलता, पीएचडी होल्डर कमांडर समेत 5 आतंकी ठोंक डाले