सम्बंधित जानकारी
- Yoga Day 2026: डिप्रेशन और माइग्रेन से राहत दिला सकते हैं ये 5 योगासन, जानिए सही तरीका
- June 21 Yoga Day: विश्व योग दिवस क्या है? जानें वर्ष 2026 की थीम
- Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध
- योग में सिर्फ आसन नहीं, सम्मान और कृतज्ञता भी जरूरी, श्रीश्री रविशंकर ने बताया साधना का असली मंत्र
- विश्व योग दिवस पर गुजरात रचेगा इतिहास, 1.25 करोड़ से ज्यादा नागरिक करेंगे योगाभ्यास
उत्तराखंड में योग दिवस पर होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री धामी करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
International Yoga Day : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने बनबसा में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान रूहेला ने आवश्ययक दिशा निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी बीच 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे।
राज्य आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष एवं राज्य योजना आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष विनय रूहेला ने बनबसा में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान रूहेला ने आवश्ययक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जनपद एवं प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाएं।
इस दौरान जिलाधिकारी मनीष कुमार, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, परियोजना निदेशक अजय सिंह, एसडीएम टनकपुर प्रमोद कुमार सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर सचिव ने जिले के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कॉमन सर्विस सेंटर द्वारा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में व्यापक स्तर पर योग दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
प्रदेश के सैकड़ों सीएससी केंद्रों पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को योगाभ्यास कराया जाएगा तथा योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी जाएगी।
योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन एवं सामूहिक योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी सीएससी केंद्रों पर किया जाएगा। राज्य के आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा अब तक 2,800 से अधिक योग गतिविधियां चलाई जा चुकी हैं, जिनमें 62,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया है।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
