शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. महिलाओं के प्रति अपराध से राज्यपाल कोश्यारी चिंतित, मूल्यों की शिक्षा पर दिया जोर
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (20:29 IST)

महिलाओं के प्रति अपराध से राज्यपाल कोश्यारी चिंतित, मूल्यों की शिक्षा पर दिया जोर

Bhagat Singh Koshiyari | महिलाओं के प्रति अपराध से राज्यपाल कोश्यारी चिंतित, मूल्यों की शिक्षा पर दिया जोर
नागपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देश में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध में वृद्धि के प्रति चिंता जताई और छात्रों में उन मूल्यों के बीजारोपण की आवश्यकता पर बल दिया जो उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बना सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आज का समय बदल गया है और पहले के समय में लोग ईश्वर से डरने वाले और शालीन हुआ करते थे।

कोश्यारी यहां गुरुवार को राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की नई प्रशासनिक इमारत के उद्घाटन के अवसर पर छात्रों को संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल ने कहा, जिसके पास सत्य और शक्ति है, वह क्या करेगा? वह रक्षा करेगा। आज आप देख सकते हैं कि बहुत से बुरे लोग है। महिलाओं और बहनों का शील हरण और उत्पीड़न हो रहा है। कैसा समय आ गया है! एक समय था जब लोग शालीन थे और प्रार्थना करते थे।

कोश्यारी ने कहा, शक्ति को शक्ति तभी कहा जा सकता है जब उसका उपयोग संकटग्रस्त लोगों की रक्षा के लिए किया जाए। मैं अनुरोध करता हूं कि छात्रों को मूल्यों की शिक्षा दी जाए। यहां तक कि मैंने भी ऐसे मूल्य कक्षा 6 में संस्कृत श्लोक के जरिए सीखे थे। समारोह में कोश्यारी ने विश्वविद्यालय की नई इमारत के निर्माण में आर्थिक योगदान देने के लिए बजाज समूह के अध्यक्ष राहुल बजाज की प्रशंसा की।
ये भी पढ़ें
अमेरिका पहुंची CAA और NRC के विरोध की आंच, सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन