मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Govardhan Pooja
Last Updated : सोमवार, 28 अक्टूबर 2019 (23:24 IST)

सीहोर में आस्था के नाम पर बच्चों को गोबर पर लिटाया

सीहोर में आस्था के नाम पर बच्चों को गोबर पर लिटाया - Govardhan Pooja
सीहोर। आस्था के नाम पर नगर के ग्वालटोली में गोबर पर मासूम बच्चों को लेटाया गया। गोबर पर बैठाकर और लेटाकर उनके अच्छे स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की गई। आस्था के नाम पर सालों से यह परंपरा चली आ रही है।

नगर के ग्वालटोली क्षेत्र में यादव समाज के लोगों ने दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन की पूजा की। इसके बाद समाज के लोगों ने बड़ी मात्रा में गोवर्धन का पर्वत बनाकर मोर का पंख लगाया और गोवर्धन को सजाकर समाज के बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने पूजा की।

यादव समाज के लोगों ने गोवर्धन की पूजा-अर्चना करने के बाद छोटे बच्चों को गोवर्धन पर बैठाया और लिटाया गया और बच्चों के अच्‍छे स्वास्‍थ्य की कामना की।
यादव समाज के संरक्षक घनश्याम यादव ने बताया की सालों से यह प्राचीन परंपरा चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि बच्चों को गोवर्धन पर लिटाने से बच्चे स्‍वस्‍थ रहते हैं।