शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Goa Minister on nude sages
Written By
Last Updated :पणजी , बुधवार, 8 अप्रैल 2015 (07:52 IST)

निर्वस्त्र साधुओं पर प्रतिबंध चाहते हैं गोवा के मंत्री

निर्वस्त्र साधुओं पर प्रतिबंध चाहते हैं गोवा के मंत्री - Goa Minister on nude sages
पणजी। गोवा के लोकनिर्माण मंत्री सुदिन धावलीकर ने एक विवादास्पद बयान में कहा ‍कि हिंदू साधुओं के कुछ समुदायों की निर्वस्त्र रहने की परंपरा को ‘बेवकूफी’ और ‘बहुत बुरा’ बताते हुए कहा कि इसे त्याग देना चाहिए क्योंकि समय अब बदल चुका है।
 
सुदीन ने कहा 'साधुओं का निर्वस्त्र घूमना बहुत बुरा है। यह बेवकूफी है। कभी यह ठीक था लेकिन 2021 में नहीं।' उनसे पूछा गया था कि भारतीय संस्कृति में साधुओं के कुछ समुदायों को इस तरह से घूमने की अनुमति क्यों है।
 
सुदिन के भाई और राज्य के मंत्री दीपक धवलीकर ने हाल ही में एक विवादित बयान दिया कि बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों में नहीं पढ़ाना चाहिए क्योंकि वहां पश्चिमी संस्कृति सिखाई जाती है जिससे बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। (भाषा)