शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Girl raped near toll plaza in Karnal
Written By
Last Updated : बुधवार, 19 फ़रवरी 2020 (14:28 IST)

करनाल में टोल प्लाजा के पास चाकू दिखाकर युवती से दुष्कर्म

करनाल में टोल प्लाजा के पास चाकू दिखाकर युवती से दुष्कर्म - Girl raped near toll plaza in Karnal
चंडीगढ़। पंजाब की 19 वर्षीय एक युवती ने हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के नजदीक अंडरपास में उसका अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किए जाने का आरोप लगाया है। घटना को अंजाम देने के बाद वे वहां से फरार हो गए। इसके बाद महिला किसी तरह अपने पति के पास पहुंची और दंपति ने मधुबन पुलिस को घटना की जानकारी दी।

करनाल जिले में मधुबन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर करनाल के सतौंदी गांव के एक फेरीवाले और उसक साथी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता विवाहित है और पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है।

उसने आरोप लगाया कि वह करनाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास शौचालय गई थी तभी 2 लोगों ने चाकू दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। महिला ने बताया कि वह रविवार रात अपने पति के साथ पानीपत से लौट रही थी और एक रिश्तेदार से मिलने के लिए टोल प्लाजा पर बस से उतरी थी। घटना के समय उसका पति वहीं एक दुकान पर चाय पी रहा था।

पुलिस ने बताया कि प्रमुख आरोपी ने सड़क किनारे कुटेल अंडरपास के पास उससे कथित तौर पर बलात्कार किया और दूसरे आरोपी ने गुनाह को अंजाम देने में उसकी मदद की। मधुबन थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वे वहां से फरार हो गए।

इसके बाद महिला किसी तरह अपने पति के पास पहुंची और दंपति ने मधुबन पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के आरोप में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सिंह ने बताया कि प्रमुख आरोपी को सोमवार को और उसके साथी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।