गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Girl dies in leopard attack
Written By
Last Updated : शनिवार, 8 जनवरी 2022 (15:15 IST)

गुजरात के एक गांव में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत

गुजरात के एक गांव में तेंदुए के हमले में बच्ची की मौत - Girl dies in leopard attack
तापी (गुजरात)। गुजरात के तापी जिले के एक गांव में तेंदुए के हमले में 3 साल की 1 बच्ची की मौत हो गई। तापी जिले के सदादवल रेंज के वन अधिकारी (आरएफओ) चिराग अजारा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार शाम हनुमंतिया गांव में एक तेंदुआ आया और बच्ची को ले गया। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त बच्ची के परिवार के सदस्य एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे।
 
अजारा ने कहा कि कई घंटों की तलाशी के बाद परिवार के सदस्यों ने आधी रात के आस-पास गन्ने के खेत के पास बच्ची के शव को देखा। हमें प्रमुख रूप से संदेह है कि उस पर तेंदुए ने हमला किया था। उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
 
अजारा के मुताबिक बच्ची मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी। घटना उस समय हुई, जब वह शुक्रवार शाम ईंट भट्ठे के पास झोपड़ी के बाहर खेल रही थी। वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर तेंदुए को पकड़ने के लिए 6 पिंजरे लगा दिए हैं।
ये भी पढ़ें
पांच राज्यों में 7 चरणों में होंगे चुनाव, 15 जनवरी तक रैलियों पर रोक