• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gangrape in car infront of father
Written By
Last Modified: दाहोद , शुक्रवार, 17 मार्च 2017 (08:23 IST)

शर्मनाक! चलती गाड़ी में दरिंदों ने पिता के सामने किया गैंगरेप...

Gangrape
दाहोद। गुजरात में दाहोद जिले की देवगढ़ बारिया तहसील में गुरुवार को एक शर्मनाक घटना में एक चलती गाड़ी में दो किशोरियों के साथ छह लोगों ने उनके पिता के सामने सामूहिक बलात्कार किया। अपहरण और बलात्कार के मामले में शामिल बताए जा रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने कहा कि कुमात बारिया, गोपसिंह बारिया और अन्य लोगों ने भूतपगला गांव में 13 और 15 साल की उम्र की दो बहनों को अगवा किया। इसके बाद इन लड़कियों के पिता को भी उनकी दुकान से अगवा कर उन्हें एसयूवी में बिठा लिया तथा लड़कियों का बलात्कार किया। पीड़िता के पिता ने प्राथमिकी में कहा कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार आरोपी गाड़ी के पीछे रहे।
 
पुलिस ने बताया कि कुमात बारिया ने दोनों पीड़िता के पिता से कहा कि उसने बदला लेने के लिए इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया है। पीड़ित का बेटा शराब से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार हुआ था और उसने पुलिस को बताया था कि वह कुमात से शराब खरीदता था। इसके बाद पुलिस ने कुमात के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था।
 
प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपी ने बाद में दोनों किशोरियों और उनके पिता को मंडव गांव के समीप उतार दिया और उन्हें पुलिस के पास ना जाने की धमकी दी। पुलिस ने लड़कियों को इलाज के लिए देवगढ़ बारिया में एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।
 
उप निरीक्षक डीजी रावल ने कहा कि इस घटना के संबंध में कुमात बारिया, गणपत बारिया, नरवत बारिया, सुरेश नाइक और गोपसिंह बारिया को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आईपीसी और पोस्को कानून की विभिन्न धाराओं के तहत 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
सोमालिया में बिना फिरौती के लुटेरों ने छोड़ा जहाज