गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. gang rape in badayu
Written By
Last Modified: बदायूं , शनिवार, 20 जनवरी 2018 (14:49 IST)

शर्मनाक, सात माह की गर्भवती से सामूहिक बलात्कार

शर्मनाक, सात माह की गर्भवती से सामूहिक बलात्कार - gang rape in badayu
बदायूं। जिले की उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला में एक सात माह की गर्भवती महिला के साथ कुछ लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे शौच के लिए गई एक गर्भवती महिला के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला जब काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजन ने खोजबीन शुरू की। महिला बेहोश अवस्था में जंगल में मिली। परिजन ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया।
 
एसएसपी ने बताया कि महिला को बरेली स्थित अस्पताल में भेजा गया है, जहां अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। शनिवार को महिला के बयान दर्ज किए जाएंगे और डॉक्टरी परीक्षण कराया जाएगा। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
12वीं के छात्र ने स्‍कूल में महिला प्रिंसिपल को गोली मारी, हालत गंभीर