गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Gang rape by kidnapping girl in Fatehpur
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (22:36 IST)

फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्‍कर्म

फतेहपुर में लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्‍कर्म - Gang rape by kidnapping girl in Fatehpur
फतेहपुर (उत्‍तर प्रदेश)। फतेहपुर जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की को अगवा कर 3 युवकों द्वारा उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद उसे कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सतपाल अंतिल ने बताया कि कल्याणपुर थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ एक लड़की को अगवा कर उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे सूखे कुएं में फेंक देने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि सामूहिक बलात्कार की घटना गुरुवार की शाम घटित हुई थी और मामला शुक्रवार सुबह दर्ज करवाया गया है।

कल्याणपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) केशव वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर में लड़की की उम्र का जिक्र नहीं किया, लेकिन मौखिक तौर पर उसकी उम्र 17-18 साल बताई है। शिकायत के अनुसार उन्होंने बताया कि आरोपी तीनों युवक एक ही मोटरसाइकल पर लड़की को अगवा कर जंगल ले गए थे और वहां उसके साथ दुष्कर्म के बाद उसे कुएं में फेंककर फरार हो गए।

वर्मा ने बताया कि पीड़िता के परिजन गुरुवार की रात ही उसे कुएं से बाहर निकालकर थाने लेकर आए थे, लेकिन आज सुबह मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार को पीड़िता की चिकित्सीय जांच करवाई जाएगी।(भाषा)
ये भी पढ़ें
शिवाजी से संबद्ध किलों का होगा संरक्षण, महाराष्ट्र सरकार ने बनाई समिति