शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Gang rape
Written By
Last Modified: बटाला , सोमवार, 1 जून 2015 (23:20 IST)

पंजाब में 13 वर्षीय लड़की से सामूहिक बलात्कार

पंजाब में 13 वर्षीय लड़की से सामूहिक बलात्कार - Gang rape
बटाला। तीन युवकों ने 13 वर्षीय एक दलित लड़की को पंजाब के बटाला के धिआनपुर में कथित तौर कर अगवा कर उसके साथ बलात्कार किया।
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हरजीत सिंह के तौर पर हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दी गई शिकायत के मुताबिक, शनिवार रात लड़की को हरजीत, रोबिन मसीह और सब्बा मसीह ने उसके घर से अगवा किया था।
 
उन्होंने कहा कि उसे एक सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। फिर आरोपी उसे बेहोशी की हालत में उसके घर के पास छोड़ गए।
 
पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि वे दो फरार आरोपियों की तलाश कर रहे हैं। (भाषा)