गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Flood forecasting system will be a boon for Mumbai
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 जून 2020 (17:50 IST)

इस बार मुंबई में 'बाढ़ की मुसीबत' से मिलेगी राहत, जानिए कैसे ?

इस बार मुंबई में 'बाढ़ की मुसीबत' से मिलेगी राहत, जानिए कैसे ? - Flood forecasting system will be a boon for Mumbai
मुंबई। मानसून के दिनों में भारी बारिश और बाढ़ से हमेशा परेशान रहने वाली देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के लोगों को इस बार इस मुसीबत से राहत मिलने जा रही है। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई के लिए विकसित किए गए नए एकीकृत बाढ़ चेतावनी प्रणाली (IFLOWS) का शुक्रवार को उद्घाटन किया और इसे शहर के लिए 'वरदान' बताया।
 
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से बाढ़ का अनुमान लगाया जा सकता है इसलिए यह मुंबई के लोगों के लिए बड़ी सहायता कर सकता है।
 
इस प्रणाली का विकास पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय और बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने साथ मिलकर किया है। उद्घाटन के बाद ठाकरे ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कहा, 'बाढ़ प्रबंधन प्रणाली शहर के लिए वरदान है और इससे मुंबई को बचाने में मदद मिलेगी।'
 
उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र को चक्रवाती तूफान के बारे में दो तीन दिन पहले चेतावनी मिल गई थी, इसलिए राज्य सरकार लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा सकी जिससे किसी की जान नहीं गई।'
 
हर्ष वर्धन ने कहा कि आईएफएलओडब्ल्यूएस प्रणाली सबसे आधुनिक है जिससे मुंबई के लोगों को मदद मिलेगी। उच्च तकनीक वाली इस प्रणाली से बाढ़ आने से पहले उसका अनुमान लगाया जा सकेगा जिससे मुंबई में रहने वालों को पहले से एहतियाती कदम उठाने का समय मिल जाएगा। यह मुंबई के लोगों के लिए वरदान साबित होगा जहां लगातार बाढ़ का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें
क्या स्वस्थ लोगों के प्लाज्मा से थम जाएगा Corona? वैज्ञानिक करेंगे अध्ययन