शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Flight affected due to heavy rains in Mumbai, diverted many flights
Written By
Last Updated : सोमवार, 10 जून 2019 (22:59 IST)

मुंबई में भारी बारिश के कारण फ्लाइट प्रभावित, कई उड़ानों को डायवर्ट किया

heavy rain in Mumbai। मुंबई में भारी बारिश के कारण फ्लाइट प्रभावित, कई उड़ानों को डायवर्ट किया - Flight affected due to heavy rains in Mumbai, diverted many flights
मुंबई। मानसून के महाराष्ट्र पहुंचते ही झमाझम बारिश ने मुंबई एयरपोर्ट की फ्लाइटों को प्रभावित किया है। तेज बरसात के कारण यहां पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं जिसके कारण उन्हें देश के दूसरे स्थानों पर डायवर्ट किया गया है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दृश्यता बेहद कम होने की वजह से विमान नहीं उतर रहे हैं।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार यूनाइटेड एयर की न्यूयॉर्क-मुंबई फ्लाइट को दिल्ली भेजा गया है। तेज बारिश और एयरपोर्ट पर दृश्यता कम होने के कारण न केवल विदेश से आने वाली फ्लाइटें प्रभावित हो रही हैं, बल्कि घरेलू उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है।
देर शाम गो एयर दिल्ली से मुंबई आने वाली फ्लाइट भी नहीं उतर सकी। इस फ्लाइट को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है। मुंबई में विमान नहीं उतरने से यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि मानसून ने मुंबई में देर रात ही दस्तक दे दी। पुणे में भी रविवार रात काफी बारिश हुई।
ये भी पढ़ें
रीवा कमिश्नर डॉ. भार्गव ने घरों में जाकर 'दस्तक' देकर चौंकाया