शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Fines on woman, Charminar, drone shooting
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 6 जुलाई 2018 (16:24 IST)

चारमीनार के पास ड्रोन उड़ा रही महिला पर जुर्माना, मामला दर्ज

चारमीनार के पास ड्रोन उड़ा रही महिला पर जुर्माना, मामला दर्ज - Fines on woman, Charminar, drone shooting
सांकेतिक फोटो

हैदराबाद। हैदराबाद के चारमीनार इलाके के पास ड्रोन उड़ाने के आरोप में 26 साल की एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय अदालत ने निषेधात्मक आदेश को उल्लंघन करने पर उस पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया।


पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक स्थानीय अदालत ने निषेधात्मक आदेश को उल्लंघन करने पर उस पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाया। पुलिस ने बताया कि महिला कोलकाता की रहने वाली है। वह कल रात ऐतिहासिक स्मारक के करीब का नजारा ड्रोन से शूट कर रही थी।

सहायक पुलिस आयुक्त बी अंजैया ने कहा कि प्राचीन स्मारक के निकट बिना इजाजत के ड्रोन उड़ाना अवैध है और नगर पुलिस आयुक्त के आदेश के खिलाफ है। उन्होंने कहा, उसने दावा किया कि उसे नियमों की जानकारी नहीं थी। शहर में बिना इजाजत के ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।
जरूरी अनुमति के बिना पुरातात्विक स्थलों के आसपास फोटो खींचना या वीडियो बनाना भी प्रतिबंधित है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को आज अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे जुर्माना लगाकर छोड़ दिया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
विजय माल्या को ब्रिटिश हाईकोर्ट से बड़ा झटका, लंदन की संपत्तियां होंगी जब्त