उत्तराखंड में पंजीकृत श्रमिकों को 11 करोड़ 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) की बैठक में पंजीकृत लगभग 10 हजार श्रमिकों एवं उनके परिजनों को कुल 11 करोड़ 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बैठक में अधिकारियों को राज्य के सभी मनरेगा श्रमिकों को UKBOCW के अंतर्गत आच्छादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य के खनन राजस्व में हुई अप्रत्याशित वृद्धि इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि सरकार की नवीन खनन नीति प्रभावी, पारदर्शी और सशक्त रूप से लागू की गई है। आज उत्तराखंड में खनन क्षेत्र में पारदर्शिता, जवाबदेही और सख्त निगरानी व्यवस्था के कारण कहीं भी लीकेज या अनियमितता की कोई संभावना नहीं रह गई है।
प्रतिभा और मेहनत का बोलबाला : मुख्यमंत्री धामी ने एक अन्य एक्स पोस्ट में कहा- अब सिफारिश नहीं, सिर्फ प्रतिभा और मेहनत का बोलबाला है... उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया से 'कट, कमीशन और करप्शन' के खेल को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक 26,500 युवाओं को योग्यता और क्षमता के आधार पर मिली सरकारी नौकरियां इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं कि सरकार की नीतियां सही दिशा में हैं और हमारी नीयत पूरी तरह साफ है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala